Share Now:

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज नामांकन होना है. चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने मतदाता सूची जारी की है, जो प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पार्षदों के लिए है. 425 प्रदेश परिषद सदस्यों की मतदाता सूची जारी की है. 5 लोकसभा सांसद और 8 MLC मतदाता सूची में शामिल हैं. 26 MLA और जिलों और महानगरों के अध्यक्ष भी इसमें शामिल हैं. यूपी बीजेपी अध्यक्ष के नाम का ऐलान 14 दिसंबर को होगा
यूपी बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयारी पूरी हो गई है. चुनाव के लिए आवश्यक प्रांतीय परिषद के सदस्य चुन लिए गए हैं. 403 विधानसभा सीटों में से 327 सदस्य चुन लिए गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में प्रांतीय परिषद के सदस्य वोट डालते हैं.98 में से 84 संगठन जिलों के चुनाव भी संपन्न हुए हैं. अब किसी भी समय प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की जा सकती है, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, उनके लखनऊ पहुंचने पर नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी, संभावना है कि सोलह दिसंबर से पहले घोषणा हो जाए.
बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर को यूपी बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता है

कई दिग्गज लखनऊ आ सकते है और नामांकन की औपचारिकता पूरी कर नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान दोपहर बाद कर दिया जाएगा.संभावित दावेदारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, दलित नेता विद्यासागर सोनकर, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और पंकज चौधरी का भी नाम है. निरंजन ज्योति ने कुछ दिनों पहले नड्डा से मुलाकात भी की थी.

क्या यूपी को मिल सकती है महिला प्रदेश अध्यक्ष या होगा कोई और ? अपना सुझाव जरूर दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *