Share Now:

जितेन्द्र गुप्ता,जालौन ✍️

उरई कोतवाली क्षेत्र के कोच बस स्टैंड से जेल रोड जाने वाले मार्ग पर डीलक्स बसों के विभिन्न कार्यालयों के बीच संचालित एक रेस्टोरेंट को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आरोप है कि रेस्टोरेंट के भीतर छोटे-छोटे केबिन और कमरे बनाकर कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है, जहां लड़के-लड़कियों को ₹500 प्रति घंटे के हिसाब से केबिन किराए पर दिए जाते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट में खाने-पीने के नाम पर केवल मैगी उपलब्ध कराई जाती है, जबकि असली उद्देश्य केबिनों के माध्यम से अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

आरोप है कि यहां घंटों तक युवक-युवतियां एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। इससे न केवल सामाजिक माहौल खराब हो रहा है, बल्कि आसपास के क्षेत्र पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।मोहल्लेवासियों के अनुसार, आए दिन स्कूली उम्र के लड़के-लड़कियां भी यहां छुप-छुपकर आते-जाते देखे जाते हैं, जिससे अभिभावकों और क्षेत्र के नागरिकों में गहरी चिंता है। लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और समाज के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं।

स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस और संबंधित विभाग सब कुछ जानने के बावजूद आंख मूंदे हुए हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो ऐसी गतिविधियां फलती-फूलती नहीं। लोगों ने पुलिस की कथित मिलीभगत का भी आरोप लगाया है, हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि हाल ही में कोच क्षेत्र में प्रशासन ने इसी तरह रेस्टोरेंटों के खिलाफ अभियान चलाकर कई स्थानों पर कार्रवाई की थी, जिसमें रेस्टोरेंटों की सच्चाई सामने आई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उरई में भी उसी तर्ज पर सख्त अभियान चलाया जाना चाहिए।मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि इस मार्ग पर संचालित ऐसे संदिग्ध रेस्टोरेंटों की तत्काल जांच कराई जाए, अवैध केबिनों को सील किया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक मर्यादा बनी रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *