जितेन्द्र गुप्ता ✍️
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कलेक्ट्रेट गेट नंबर-1 से मामू-भांजा मजार तक की गई।

अभियान के दौरान सड़क व पटरियों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण, ठेले व गुमटी हटाकर मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण-मुक्त कराया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनहित में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। मौके पर नगर पालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस बल मौजूद रहे।
