Share Now:

समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल, तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जितेन्द्र गुप्ता ✍️

जालौन, जनपद में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में खाद्य विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय ने जानकारी दी कि जनपद में गेहूं क्रय हेतु कुल 49 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 17 मार्च से प्रारंभ होने वाली गेहूं खरीद से पूर्व सभी अनुमोदित क्रय केंद्रों की तत्काल जियो टैगिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करते हुए केंद्र प्रभारियों को किसानों का पंजीयन कराने के लिए सक्रिय किया जाए। उन्होंने सभी मंडी समितियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यक्षेत्र में स्थित उप मंडी स्थल अथवा ग्रामीण अवस्थापना केंद्र की सूची तत्काल उपलब्ध कराएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि चयनित स्थलों पर विद्युत व्यवस्था, आवश्यक उपकरण, अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव हेतु कक्ष तथा कम से कम तीन ट्रक गेहूं के भंडारण की क्षमता वाले गोदाम उपलब्ध हों। जिलाधिकारी ने गेहूं क्रय के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर-बैनर लगाकर किसानों को जागरूक किया जाए। मंडियों में सभा एवं गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय के लिए प्रेरित किया जाए। क्रय केंद्रों पर मंडी समितियों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले उपकरण एवं आवश्यक सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, अतः इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर खाद्य विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय, एआर कोऑपरेटिव विजय वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *