जितेन्द्र गुप्ता, जालौन
जालौन जनपद के डकोर कोतवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां हाईस्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी अन्नू यादव ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर डकोर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
