जितेन्द्र गुप्ता ✍️
जालौन। आगामी होली पर्व को देखते हुए शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद की विभिन्न तहसीलों में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सघन अभियान चलाते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। त्योहार के मद्देनज़र आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की टीम लगातार सक्रिय है।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार और सहायक आयुक्त (खाद्य) जालौन डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने जालौन तहसील के ग्राम टिकरी में स्थित रामदत्त मिश्रा की खोया भट्टी से खोया का नमूना लिया। इसके अतिरिक्त श्याम हरि की भट्टी से भी खोया का नमूना संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।विभाग द्वारा मिश्रित दूध के नमूने भी लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि कोई नमूना मानकों के विपरीत पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध Food Safety and Standards Act, 2006 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।साथ ही फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से आमजनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक भी किया गया। विभागीय टीम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और होली तक जिले के विभिन्न बाजारों में सघन निरीक्षण किया जाएगा।इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार एवं महेश प्रसाद उपस्थित रहे।
