Share Now:

जितेन्द्र गुप्ता, जालौन

उरई,

झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरि ने उरई कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आईजी ने कोतवाली की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं को बेहद कमजोर बताते हुए 10 में से मात्र 3 अंक दिए। उन्होंने साफ-सफाई, रिकॉर्ड रखरखाव और समग्र व्यवस्था पर गहरा असंतोष जताया तथा अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान महिला संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए आईजी ने लापरवाही पर एक उप निरीक्षक को फटकार भी लगाई। वहीं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाली एक महिला सिपाही के कार्य की सराहना करते हुए उसे पुरस्कृत किए जाने का आदेश दिया।


आईजी आकाश कुलहरि ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कोतवाली में अनुशासन, संवेदनशीलता और स्वच्छता अनिवार्य है। भविष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *