जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह स्पष्ट नहीं है कि गोली दुर्घटनावश चली या किसी और कारण से यह घटना हुई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, डीएम, एडिशनल एसपी समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मेडिकल कॉलेज और घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारी मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं और घटनास्थल पर सुराग इकट्ठा किए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
यह पूरा मामला कुठौंद थाना क्षेत्र का है और इसकी पुष्टि पुलिस विभाग द्वारा की गई है।
