जितेंद्र गुप्ता 🙏
जालौन जनपद में बैंक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में बैंक कर्मी एकत्र हुए और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।
धरने के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) को सौंपा। कर्मचारियों ने मांग की कि उनकी समस्याओं पर शीघ्र निर्णय लिया जाए। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि यदि मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस धरना-प्रदर्शन में शोभित मिश्रा, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार, सचिन, आशीष, दीपक कुमार, हरिशंकर, राकेश कुमार, करणवीर, संदीप गुप्ता, शिवम कुमार, अमित कुमार, अवनीश कुमार, मनोज कुमार, शंकर सिंह, नेहा सिंह, पंकज, दीपक समेत कई अन्य बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।
धरने के चलते क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यों पर भी असर पड़ा और दिनभर कामकाज प्रभावित रहा।
बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में दो दिन की छुट्टी लागू करना, बढ़ते कार्यभार में कमी, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति तथा बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि स्टाफ की भारी कमी के कारण उन्हें अतिरिक्त काम करना पड़ता है, जिससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है और इसका असर ग्राहकों की सेवा पर भी पड़ता है।
