Share Now:

जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुरा में दबंगई का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। जहां दबंगों ने शिववीर पुत्र सुखराम ने न केवल उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की, बल्कि विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जमकर पीटा तथा ईंटों से हमला भी किया।

मामले में पीड़ित ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए दबंगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़िता शिववीर ने बताया कि वह ग्राम हमीरपुरा का मूल निवासी है और कैंसर पीड़ित होने के कारण शारीरिक रूप से कमजोर रहता है। उसकी पैतृक भूमि को लेकर विवाद ग्राम न्यायालय माधौगढ़ में विचाराधीन है। इसी विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष उससे रंजिश मानते हैं। पीड़ित के अनुसार, 8 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 9 बजे, विपक्षी जगदीश सिंह पुत्र हरभान सिंह, गोविन्द सिंह पुत्र हरभान सिंह, अजय पुत्र जगदीश, शिवम पुत्र गोविन्द, सीमा पत्नी गोविन्द, मीना पत्नी जगदीश उसके घर के पीछे वाले बाड़े में घुस आए और घर पर लगे टिन शेड को उखाड़कर फेंक दिया, घरवालों को गालियां दीं और उसके साथ हाथापाई भी की। पीड़ित ने बताया उसने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चौकी प्रभारी को आने के लिए कहकर लौट गई।

बाद में जब पीड़ित चौकी पर प्रार्थना पत्र लेकर गया तो आरोप है कि उसका आवेदन नहीं लिया गया और किसी तरह की मदद नहीं की गई। पीड़ित ने बताया कि घटनास्थल पर खड़ी पीड़ित की मोटरसाइकिल पैशन प्रो को शिवम पुत्र गोविन्द ने गिराकर ईंटों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

पीड़ित की बहन सीमा ने इस संबंध में सीओ माधौगढ़ और अगले दिन थाना रामपुरा में भी शिकायत दी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि शिवम और गोविन्द आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और इनके खिलाफ कई मुकदमे लंबित हैं। उसे अपनी और परिवार की जान का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *