Share Now:

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह गौर के युवा बुंदेलखंड क्षेत्र बनाए जाने पर जिला जालौन के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में जालौन जिले में संकटमोचन मंदिर पर युवाओं द्वारा उनका जमकर स्वागत किया गया। सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह गौर ने संकटमोचन मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन किए और वहां उपस्थित संत महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात वे उरई के लिए रवाना हुए।

उरई पहुंचने पर उनका विभिन्न स्थानों पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। स्वागत का सिलसिला चौरसी मोड़ से शुरू होकर मेडिकल कॉलेज, भगत सिंह चौराहा होते हुए पीतांबरा गेस्ट हाउस तक चला, जहां कार्यकर्ताओं और युवाओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र में राजनीतिक उत्साह का माहौल बना रहा।

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह गौर ने युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुंदेलखंड के युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अतुल गुर्जर, डिंपल गुर्जर, मणि तिवारी, गोलू बंधौली, आशीष शिवहरे, यशपाल सेंगर, इरफान खान, अभिनव मिश्रा, शिवम सेंगर, रिंकू, गगन, सुदामा दीक्षित सहित बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *