Share Now:

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। देर रात मेडिकल स्टाफ के 7 क्वार्टरों में बेखौफ चोरों ने धावा बोलकर 50 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दौरान सभी डॉक्टर, नर्स और स्टाफ सदस्य ड्यूटी पर थे, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने सुनियोजित ढंग से चोरी की।

सुबह ड्यूटी से लौटे मेडिकल स्टाफ के सदस्यों ने देखा कि उनके क्वार्टरों के दरवाजे टूटे पड़े थे और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में चोरों की हरकतें कैद हुई हैं, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुँची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। स्टाफ का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की भारी लापरवाही के कारण चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। परिसर में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब थीं और सुरक्षा के नाम पर केवल दो गार्ड तैनात थे। इससे पहले भी कैंपस में चोरी हो चुकी थी, लेकिन प्रशासन ने उसे सार्वजनिक नहीं किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *