Share Now:

जितेंद्र गुप्ता,जालौन

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कल देर रात्रि रामपुरा खण्ड विकास क्षेत्र का भ्रमण कर शीतलहर के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कान्हा गौशाला पहुंचकर वहां गौवंशों के लिए उपलब्ध भूसा, चौकर एवं अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए अलावों की व्यवस्था को भी देखा और ठंड से बचाव हेतु अलाव निरंतर जलाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में पशुओं के संरक्षण एवं आमजन को शीतलहर से राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की गई है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, तहसीलदार गौरव कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *