कैलिया थाने क्षेत्र के ग्राम ऐवरा का बताया जा रहा वायरल वीडियो, वीडियो में बुजुर्ग की बेटी को भी पीट रहे दबंग
कोंच, जालौन
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वाहर हो रहा है जिससें कुछ दबंग लोग एक बुजुर्ग व्यक्ति को सड़क पर डालकर पीट रहे है। वायरल वीडियो कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम एवरा का बताया जा रहा है।
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ दबंग लोग एक बुजुर्ग को गांव की सड़क पर पटक कर उसकी पिटाई कर रहे है। बीच-बचाव करने आई उसकी एक युवती को भी उन दबंगों ने नहीं बख्शा उसकी भी पिटाई कर दी। वायरल वीडियो कैलिया थाने के ऐवरा गांव का बताया जा रहा है। इस मामले में पीड़ित अमर सिंह ने पुलिस में शिकायत भी की थी जिसमें बताया था कि 13 दिसंबर को वह सुबह सवेरे अपने चबूतरे पर बैठा था तभी गांव के ही श्यामसुंदर व चंद्रशेखर लाठी-डंडे लिए आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने गालियां देने से मना किया तो उन लोगों ने लाठी-डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। उसकी बेटी मंगला उसे बचाने आई तो दबंगों ने उसकी भी पिटाई कर दी
