Share Now:

जितेन्द्र गुप्ता ✍️

मा० रोल प्रेक्षक/मंडलायुक्त झांसी मण्डल, झांसी बिमल कुमार दुबे ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत विकास भवन स्थित सभागार में चल रही सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उन मतदाताओं से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की, जिनकी मैपिंग विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सकी थी तथा जिनके संबंध में पूर्व में नोटिस निर्गत किए गए थे।निर्धारित तिथि के अनुसार ऐसे मतदाताओं के प्रकरणों पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अभिलेखों के आधार पर विधिवत सुनवाई की जा रही है। उन्होंने सुनवाई की कार्यवाही, अभिलेख परीक्षण एवं प्रक्रिया की पारदर्शिता का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मा० रोल प्रेक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। उन्होंने कोई मतदाता न छूटे के उद्देश्य के अनुरूप पुनरीक्षण प्रक्रिया को पूरी गंभीरता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी संजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *