Share Now:

एट टोल प्लाजा पर प्रवर्तन कार्रवाई, 7 भूतपूर्व सैनिकों ने प्रवर्तन सिपाही के रूप में किया ज्वाइन

जितेन्द्र गुप्ता✍️

सड़क सुरक्षा माह के सातवें दिन उप परिवहन आयुक्त, परिक्षेत्र झांसी के.डी. सिंह गौर ने जनपद जालौन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एट टोल प्लाजा के पास प्रवर्तन टीमों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलवाया। जांच के दौरान विभिन्न अभियोगों में कुल 116 वाहनों के चालान किए गए।

अभियान में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, ड्रंकन ड्राइविंग तथा बिना रिफ्लेक्टर के चल रहे वाहनों पर विशेष सख्ती बरती गई। उप परिवहन आयुक्त ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी दिन उरई में सैनिक कल्याण बोर्ड से चयनित 7 भूतपूर्व सैनिकों ने प्रवर्तन सिपाही के रूप में ज्वाइन किया। उप परिवहन आयुक्त के.डी. सिंह गौर ने उनसे भेंट कर उन्हें निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *