Share Now:

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने घर या आसपास निवास कर रहे 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने में पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वृद्धजनों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु यह योजना अत्यंत लाभकारी है तथा इसके लिए पात्रता भी बेहद सरल रखी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना की एकमात्र पात्रता आधार कार्ड में 70 वर्ष की आयु पूर्ण होना ही है। इसके अतिरिक्त किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का यह दायित्व है कि वे अपने मोहल्ले, गाँव और आसपास के सभी पात्र वृद्धजनों को सम्मानपूर्वक आयुष्मान कार्ड दिलाने में स्वास्थ्य विभाग की सहयोग करें। जिलाधिकारी ने आशा व्यक्त की कि जनपद के लोग आगे बढ़कर इस अभियान को सफल बनाएंगे, जिससे अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *