जालौन,
माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश जालौन के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन श्रीमती पारुल पँवार ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित सखी वन स्टाप सेंटर, उरई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय सेंटर मैनेजर/मनो-परामर्शदाता श्रीमती अंजना, स्टाफ नर्स श्रीमती शारदा पाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर जिला जज/सचिव ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेंटर में महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। इसमें परामर्श, विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधा, पुलिस रिपोर्टिंग एवं रेस्क्यू व्यवस्था शामिल रही।

केंद्र पर एक पीड़िता भी उपस्थित मिली, जिनकी सुरक्षा और पुनर्स्थापन को लेकर प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही सभी कमरों की प्रतिदिन सफाई, नियमित सैनिटाइजेशन, कीटनाशक छिड़काव एवं फॉगिंग कराने के निर्देश भी दिए गए।
