जितेन्द्र गुप्ता, jalaun✍️
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज़ औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने कोहरे/धुंध के चलते अपने सभी एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट 120-किलोमीटर/घंटा से घटाकर 80 किलोमीटर/घंटा कर दी है। निर्णय 19 दिसंबर-2025 से 15 फरवरी-2026 तक प्रभावी रहेगा। 8 सीट तक वाले वाहन रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 60 किलोमीटर /घंटा व मालवाहक वाहन इसी समय में 40 किलोमीटर /घंटा की स्पीड से चलेंगे।
