Share Now:

जितेन्द्र गुप्ता, जालौन ✍️


भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की निदेशक एवं आकांक्षात्मक विकास खंड की केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्रीमती भूमिका वर्मा (आईईएस) ने अपने तीन दिवसीय जनपद जालौन दौरे के दौरान आकांक्षात्मक विकास खंड रामपुरा का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पोषण एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विकास खंड कार्यालय रामपुरा में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी रामपुरा गजेंद्र प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, एडीओ पंचायत भारत सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी, एमओआईसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

इसके उपरांत श्रीमती भूमिका वर्मा ने ग्राम टीहर स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पोषण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने पीएचसी जगम्मनपुर का भी निरीक्षण किया, जहां स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके अलावा श्रीमती भूमिका वर्मा ने ग्राम पंचायत जगम्मनपुर का भ्रमण कर पंचायत भवन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं द्वारा संचालित आजीविका कार्यक्रमों, आय सृजन गतिविधियों एवं समूह की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एचएससी डेयरी, अस्पताल, गौशाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र का भी अवलोकन किया और गोवंश संरक्षण व पोषण व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के समापन पर श्रीमती भूमिका वर्मा ने ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रज्ञादीप गौतम, पंचायत सचिव राममोहन सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *