Share Now:

जितेन्द्र गुप्ता, जालौन

विशेष सूचना,

जनपद में लगातार पड़ रही भीषण शीत लहर और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बिरजू भारती ने आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिन का अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार 19 और 20 दिसंबर को सभी संबंधित स्कूलों में विद्यार्थियों की कक्षाएं स्थगित रहेंगी। हालांकि, इस दौरान विद्यालयों में शिक्षक और अन्य स्टाफ पूर्व निर्धारित समय के अनुसार उपस्थित रहेंगे तथा शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य संपादित करेंगे।
बीएसए बिरजू भारती ने स्पष्ट किया कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *