जितेन्द्र गुप्ता, जालौन
मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जनपद प्रशासन घने कोहरे और शीतलहर के मद्देनज़र सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने प्रातःकाल राष्ट्रीय राजमार्ग एनएचएआई-27 का स्थलीय निरीक्षण कर जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया।

निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से हाईवे पर चल रहे वाहनों पर संकेतक, रिफ्लेक्टर एवं रेडियम स्ट्रिप्स लगाए गए। साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करते हुए कोहरे में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने, फॉग लाइट का समुचित प्रयोग करने, वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है, ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनपद के अन्य प्रमुख मार्गों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता अनुसार चेतावनी बोर्ड, संकेतक एवं प्रकाश व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर एआरटीओ सुरेश कुमार, यातायात पुलिस, एनएचएआई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित
