Share Now:

जितेन्द्र गुप्ता, जालौन

जिलाधिकारी जालौन श्री राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री संजय कुमार द्वारा शुक्रवार को जनपद जालौन से चयनित 40 प्रशिक्षुओं/स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) लखनऊ के लिए रवाना किया गया।यह प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान इन आपदा मित्रों को 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें बाढ़, भूकंप, आकाशीय विद्युत, डूबने की घटनाएं, अग्निकांड, सर्पदंश सहित विभिन्न प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं से बचाव एवं राहत कार्यों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही आपदा की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा करते हुए दूसरों की जान बचाने के कौशल भी सिखाए जाएंगे।इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट श्री राजेश कुमार वर्मा, जिला आपदा विशेषज्ञ श्री अचल श्रीवास्तव, आपदा लिपिक श्री जयंत तिवारी एवं श्री मोहित श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत सुनिश्चित करना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *