Share Now:

ठंड में भी प्रशासन मुस्तैद, आधी रात को कौंच पहुँचे, जिलाधिकारी, अलाव से लेकर रैन बसेरों तक किया निरीक्षण

जितेन्द्र गुप्ता✍️

माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कड़ाके की ठंड के बीच कल देर रात कौंच तहसील का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक संवेदनशीलता का परिचय दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर के प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था, रैन बसेरों, गौशालाओं एवं मंडी परिसरों में की गई शीतकालीन व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर न हो। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था की गई है, अतः खुले में सो रहे निराश्रित, श्रमिक एवं असहाय व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल रैन बसेरों तक पहुँचाया जाए। जिलाधिकारी ने अलाव जलाने की निरंतरता, पर्याप्त ईंधन की उपलब्धता तथा रैन बसेरों में कंबल, प्रकाश, पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्थाओं को स्वयं परखा। उन्होंने गौशालाओं में पशुओं के लिए ठंड से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं को भी परखा। जिलाधिकारी ने कहा कि शीतलहर के दौरान प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील और सक्रिय है तथा जनपद में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रात्रिकालीन भ्रमण नियमित रूप से करने और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह, अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *