Share Now:

जितेन्द्र गुप्ता ✍️

मा० राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आगामी 22.02.2026 को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन को लेकर जिला दीवानी न्यायालय उरई में समन्वय बैठक सम्पन्न हुई।इस बैठक में जिले के समस्त मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम एवं पराविधिक स्वयं सेवकों की सहभागिता रही। बैठक में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन श्रीमती पारूल पंवार द्वारा उपस्थित सभी मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम एवं पराविधिक स्वयं सेवकों को मेगा शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।बैठक में चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम श्री विश्राम सिंह, मध्यस्थ श्री दृगपाल सिंह, श्री विनोद कुमार व्यास, श्री अशोक पाठक, श्रीमती सुलेखा सिंह, श्रीमती राजकुमारी निशाद, श्री रामजी, पैनल अधिवक्ता श्री अब्दुल रहमान खान, श्रीमती मन्जूलता, पराविधिक स्वयं सेवक (पीएलवी) श्री महेश सिंह परिहार, श्री योगेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती स्नेश राजा, श्री अरविंद कुमार पाण्डेय, श्री रणजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।इसी क्रम में अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी श्री सतीश चन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, विकास, वन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ एक अलग समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि मा० राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार समाज के विभिन्न वर्गों के विधिक सशक्तीकरण तथा शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद जालौन में 22 फरवरी 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने निर्देशित किया कि इस शिविर में जिले के समस्त विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं कार्यकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित करते हुए, योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एक ही स्थान पर सभी विभागों के पृथक-पृथक कैम्प लगाए जाएंगे, जिससे जनसामान्य को विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। सभी विभागों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) श्री योगेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री निशान्त कुमार पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री अरविन्द शेखर, उपप्रभागीय वनाधिकारी श्री रवि मोहन, सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री विनय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत विभाग के प्रतिनिधि/जिला कॉर्डिनेटर श्री धर्मेन्द्र कुमार, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि श्री देवेन्द्र त्रिवेदी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों द्वारा मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *