Share Now:

जितेन्द्र गुप्ता ✍️

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने अपने कार्यालय में “पॉलिटेक्निक चलो अभियान – पॉलिटेक्निक से स्वावलंबन की ओर बढ़ते कदम” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के कक्षा 10 एवं उससे ऊपर के छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे प्राविधिक शिक्षा से जुड़कर पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा प्राप्त करें और अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ प्रदेश व देश के विकास में योगदान दें।कार्यक्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक की प्रचार-प्रसार समिति के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि आईटीआई, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पॉलिटेक्निक में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित है, जबकि अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) में दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है। इसके अतिरिक्त ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस तथा पूर्व सैनिकों के आश्रितों को शासन के निर्देशानुसार आरक्षण की सुविधा प्रदान की जाती है।उन्होंने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक उरई में तीन ब्रांच संचालित हैं—मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिससिविल इंजीनियरिंग (ए ग्रुप)सिविल इंजीनियरिंग ईपीसीतीनों ब्रांचों में 75-75 सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि ग्रुप डी की मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस ब्रांच छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं रोजगारपरक है। इस डिप्लोमा के बाद छात्राएं एलडीसी, एडीसी, सेक्रेटरी, परामर्शदात्री, स्टेनो, वैयक्तिक सहायक, जनसंपर्क अधिकारी, ई-कंपनियों में प्रबंधक, आईटीआई व सेवायोजन विभाग में अनुदेशक जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। यह कोर्स सरकार द्वारा मान्य कंप्यूटर कोर्स “ओ” लेवल के समकक्ष मान्यता प्राप्त है।उन्होंने यह भी बताया कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास, समृद्ध पुस्तकालय तथा कंपनी प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध है।इसके अतिरिक्त राजकीय पॉलिटेक्निक माधौगढ़ में ए ग्रुप के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में भी 75-75 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं जनपद में ई ग्रुप के अंतर्गत सात निजी फार्मेसी कॉलेज भी संचालित हैं।संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित है। अभ्यर्थी www.jeecup.admission.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए व्यक्तिगत मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी का प्रयोग अनिवार्य है। फॉर्म से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए छात्र-छात्राएं किसी भी कार्यदिवस में पॉलिटेक्निक परिसर में संपर्क कर सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान ऋषिकांत त्रिपाठी, संजीव श्रीवास्तव, मनोज अहिरवार, संजीव अग्रवाल एवं डॉ. गौतम प्रधान उपस्थित रहे। इसके पश्चात टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं से प्रत्यक्ष संपर्क कर उन्हें पॉलिटेक्निक शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *