जितेन्द्र गुप्ता, जालौन ✍️
माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ में ज्योति राजपूत बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य वाद के संबंध में दिनांक 24.11.2025 को पारित आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी महोदय एवं जिला विकास अधिकारी/प्रभारी जिला प्रोवेशन अधिकारी के निर्देश पर जनपद में विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

इस अभियान का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में सड़क पर जीवन यापन कर रहे अनाथ, परित्यक्त एवं आपात स्थिति में रह रहे व्यक्तियों की पहचान कर उनका पुनर्वासन सुनिश्चित करना रहा।

निर्देशों के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों की संयुक्त समितियां गठित की गईं। इन्हीं समितियों की 07 संयुक्त टीमों द्वारा उरई स्थित रामकुंड क्षेत्र में व्यापक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर रह रहे लोगों को शासन की विभिन्न पुनर्वासन योजनाओं, आश्रय गृह, चिकित्सा सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर चिकित्सा विभाग से डॉक्टर आनंद वर्मा, श्रम विभाग से जगदीश वर्मा, महिला कल्याण विभाग से जुली खातून एवं प्रतीक्षा सिंह, डूडा विभाग से अहमद, समाज कल्याण विभाग से देवेंद्र त्रिवेदी, पुलिस विभाग से राजकुमार वर्मा तथा महिला थाना अध्यक्ष उमा सैनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
