Share Now:

जितेन्द्र गुप्ता, जालौन

परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय जालौन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को जनपद जालौन में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सुरेश कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया।


अभियान के दौरान जोल्हूपुर मोड़, आटा टोल प्लाजा, गोविन्दम तथा मेडिकल तिराहा उरई सहित विभिन्न स्थानों पर बिना रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप के संचालित वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई के तहत 55 वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाया गया, वहीं नो पार्किंग में खड़े 23 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।


कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा ओवरस्पीड व गलत दिशा में वाहन न चलाने की अपील की गई। साथ ही सभी को वैध प्रपत्रों के साथ सुरक्षित व नियमों के अनुसार वाहन संचालन के लिए जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *