Share Now:

सम्भागीय परिवहन अधिकारियों की मौजूदगी में गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, शपथ व पम्पलेट वितरण, कालपी में भी चला सघन अभियान

जितेन्द्र गुप्ता ✍️

‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं प्रवर्तन कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महोदय व मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में सम्भाग के दोनों सम्भागीय परिवहन अधिकारी जनपद में उपस्थित रहे। इस क्रम में अरविन्द कुमार त्रिवेदी—सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एवं राजेश कुमार वर्मा—सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा जनपद के आटा टोल प्लाजा पर आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आटा टोल प्रबंधन द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, हेलमेट एवं फर्स्ट एड बॉक्स तथा सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित पम्पलेटों का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई गई।इस अवसर पर अरविन्द कुमार त्रिवेदी (सम्भागीय परिवहन अधिकारी-प्रशासन), राजेश कुमार वर्मा (सम्भागीय परिवहन अधिकारी-प्रवर्तन), सुरेश कुमार—वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), राजेश कुमार—सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), उदयवीर सिंह—उपनिरीक्षक, थाना आटा, अमित सक्सेना—पीडब्ल्यूडी, बीर बहादुर सिंह—यातायात प्रभारी, उत्तम सिंह—परियोजना प्रबंधक, शशांक—आटा टोल प्रबंधक, अंकेश श्रीवास्तव—आटा टोल मैनेजर, इरफान अहमद—सुरक्षा प्रबंधक, इंगेश शर्मा—कॉरिडोर प्रबंधक, समाजसेवी अब्दुल अलीम खान, ममता स्वर्णकार, अजय कुमार इटौरिया—प्रबंधक, बी०के०डी० एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, संतोष प्रजापति सहित आटा टोल प्लाजा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम में बी०के०डी० एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों की प्रभावी प्रस्तुति दी गई। इस दौरान राजेश कुमार वर्मा—सम्भागीय परिवहन अधिकारी, झांसी ने मार्मिक अपील करते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति घर से बाहर निकलता है तो उसके साथ पूरा परिवार जुड़ा होता है और एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने, स्टंट न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करने तथा आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि वे स्वयं भी दूसरों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करें।इसी क्रम में कालपी में ओवरब्रिज के नीचे राजेश कुमार—सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अंकेश श्रीवास्तव—टोल प्लाजा मैनेजर, इंगलेश शर्मा—कॉरिडोर प्रबंधक, टैम्पो-टैक्सी यूनियन अध्यक्ष सुधीर कुमार पाण्डेय, अरविन्द्र कुमार, जगदीश, प्रदीप द्विवेदी, मोहन शुक्ला, राघवेन्द्र सोनी, अशोक कुमार, नासिर तथा मानव सेवा सम्मान समिति के सहयोग से दो दर्जन से अधिक ऑटो चालकों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले वाहन स्वामियों को फूल देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को कठोर चेतावनी दी गई। प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 125 वाहनों के विरुद्ध हेलमेट, सीट बेल्ट व नो-पार्किंग आदि अभियोगों में चालान की कार्यवाही की गई।प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *