Share Now:

उरई कोतवाली क्षेत्र के बजरिया स्थित मोहल्ला मोहनपुरा में चोरों ने एक सुने पड़े घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी के बाहर होने का फायदा उठाकर चोर रात के समय घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। घर में रखी अलमारी और बक्सों को खंगालते हुए चोर नगदी रुपए के साथ ही सोने-चांदी के कीमती जेवरात समेट ले गए और मौके से फरार हो गए।
सुबह जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी गृहस्वामी और पुलिस को दी गई। चोरी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची उरई कोतवाली पुलिस ने घर का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *