जितेंद्र गुप्ता ✍️ l जालौन
बीते कल आईपीएल 2026 के 39वें मैच के एकतरफा मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को पूरी तरह मात देते हुए 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही बेंगलुरु के गेंदबाज हावी रहे और दिल्ली की बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह बिखर गई। हालत यह रही कि टीम ने महज 9 रन के स्कोर पर अपने 6 अहम विकेट गंवा दिए, जिससे वापसी की कोई गुंजाइश ही नहीं बची।

जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की सटीक और धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। लगातार गिरते विकेटों के कारण पूरी टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन पर सिमट गई।

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने आक्रामक अंदाज दिखाया और महज 6.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

टीम ने सिर्फ एक विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम किया और 81 गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ली।इस जीत के साथ आरसीबी ने न सिर्फ अपने नेट रन रेट को मजबूत किया, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी स्थिति भी और बेहतर कर ली। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह हार कई सवाल खड़े कर गई, खासकर उनकी बल्लेबाजी पर।
